Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsInauguration of Ram Darbar at Kaushalya Devi Temple A New Spiritual Experience for Devotees

कौशल्या मंदिर में राम दरबार के होंगे दर्शन

जिला मुख्यालय के निकट स्थित कौशल्या देवी मंदिर में श्रद्धालु अब मां भगवती के साथ राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे। हाल ही में राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। रामनवमी पर हवन और विशाल भंडारे का आयोजन...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sun, 6 April 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
कौशल्या मंदिर में राम दरबार के होंगे दर्शन

जिला मुख्यालय से लगे हुड़ेती गांव के प्रसिद्ध कौशल्या देवी मंदिर में अब मां भगवती के साथ राम दरबार के दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। रविवार को कलश यात्रा, अखंड रामायण पाठ के साथ मंदिर परिसर में विधिवत राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। कौशल्या देवी मंदिर परिसर की दिव्य गुफा में प्रस्तर मूर्ति के रूप में मां भगवती विराजमान है। गुफा के बाहर मंदिर परिसर में मां दुर्गा की मूर्ति के साथ भैरव मंदिर व हनुमान की मूर्ति भी विराजमान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजस्थान के जयपुर से राम दरबार की प्रतिमा मंगाई गई है। रामनवमी पर अखंड रामायण पाठ विराम के साथ हवन, कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान देव-डांगरों ने अवतरित होकर सभी को आशीर्वाद दिया। विधायक मयूख महर, नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल, ऋषेंद्र महर, महिपाल वल्दिया समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ रंगकर्मी जनार्दन उप्रेती,दयाकृष्ण उप्रेती सहित अन्य लोग शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें