Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़Exciting Football Match at Baijayanti Tournament FC Win Triumphs Over Chhera

चल बैजयंती फुटबॉल प्रतियोगिता में एफसी विण ने छेड़ा को हराया

पिथौरागढ़, संवाददाता। नगर में स्व. ठाकुर देव सिंह, चंचल सिंह बिष्ट मालदार चल बैजयंती फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत एफसी विण और छेड़ा के बीच मुकाबला खेला ग

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Thu, 19 Sep 2024 11:09 AM
share Share

पिथौरागढ़, संवाददाता। स्व. ठाकुर देव सिंह, चंचल सिंह बिष्ट मालदार चल बैजयंती फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत एफसी विण और छेड़ा के बीच मुकाबला खेला गया। देव सिंह मैदान में आयोजित मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया। इस दौरान आयोजक मालदार परिवार की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता ने युवाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका दिया है। विशिष्ठ अतिथि दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी ने कहा कि खेल मनोरंजन के साथ ही शरीर को भी स्वस्थ रखता है। एफसी विण ने शानदार खेल दिखाया और तीन गोल किए। विण के खिलाड़ी दो ही गोल कर सके। यहां रवींद्र सिंह बिष्ट किरन मालदार, गिरीश जोशी, मनोज सामंत, राकेश देवलाल, राजेंद्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह माहरा, सिद्धिराज सिंह बिष्ट, मोहन लाल चौधरी, बलवंत सिंह चौहान, प्रकाश मखौलिया, मोहित बिष्ट, सौरभ, दीपांशु, अरविंद सक्सेना, कैलाश सार्की, महेंद्र सिंह मेहता, किरन महर, नीरज तड़ागी, गजेंद्र महर, सूरज महर, सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें