मजदूरों का सत्यापन न करने पर ठेकेदार का चालान
बेरीनाग में पुलिस ने ठेकेदारों का चालान किया क्योंकि मजदूरों का सत्यापन नहीं किया गया था। थानाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में ठेकेदार दीवान सिंह और मनमोहन सिंह के खिलाफ दस-दस...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Thu, 20 Feb 2025 08:08 PM

बेरीनाग में मजदूरों का सत्यापन न करने पर पुलिस ने एक ठेकेदार का चालान काटा। गुरुवार को थानाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान मजदूर बगैर सत्यापन के मिले। पुलिस ने ठेकेदार दीवान सिंह और मनमोहन सिंह के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत दस-दस हजार रुपये के चालान किया है। एसपी रेखा यादव ने सभी भवन स्वामियों से किराएदार और ठेकेदारों से मजदूरों का अनिवार्य तौर पर सत्यापन कराने को कहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।