Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsBrave Soldier Devendra Singh Basera Laid to Rest with Military Honors in Pithoragarh

जवान की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

पिथौरागढ़, संवाददाता। श्रीनगर में सेना के ट्रांजिट कैंप में एक दुर्घटना में जान गंवाने वाले सीमांत के जवान देवेंद्र सिंह बसेड़ा की सैन्य सम्मान के साथ

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Tue, 29 April 2025 10:22 PM
share Share
Follow Us on
जवान की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

पिथौरागढ़। श्रीनगर में सेना के ट्रांजिट कैंप में एक दुर्घटना में जान गंवाने वाले सीमांत के जवान देवेंद्र सिंह बसेड़ा की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई। हादसे के तीसरे दिन मंगलवार को मृतक जवान का शव यहां विण स्थित आवास पहुंचा। जवान का शव पहुंचते ही परिजनों की चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। यहां पूर्व सैनिकों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बाद में डीडीहाट स्थित अलाइमल घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। बता दें कि मूलरूप से डीडीहाट लखेती गांव व हाल विण निवासी देंवेंद्र सेना की चार कुमाऊं रेजीमेंट में सिपाही पद पर तैनात थे। छह दिन पूर्व ही अवकाश के बाद वह वापस ड्यूटी में गए। बीते रविवार को एक हादसे के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि देवेंद्र के पिता भी कुमाऊं रेजिमेंट से सेवानिवृत्ति हैं। मृतक जवान का अभी दो वर्ष पहले ही विवाह हुआ था। एक सात माह का बच्चा भी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें