Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsBJP to Expand District and Mandal Executive Soon in Berinag

भाजपा जल्द करेगी मंडल व जिला कार्यकारिणी का विस्तार

बेरीनाग में भाजपा जल्द जिला कार्यकारिणी और मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करेगी। त्रिपुरादेवी में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक फकीर राम टम्टा ने संगठन...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Thu, 17 April 2025 09:46 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा जल्द करेगी मंडल व जिला कार्यकारिणी का विस्तार

बेरीनाग। भाजपा जल्द जिला कार्यकारिणी व मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करेगी। गुरुवार को त्रिपुरादेवी में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, बेरीनाग भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की, गणाई मण्डल अध्यक्ष कैलाश पंत, गंगोलीहाट नगर मंडल अध्यक्ष संजैश मेहता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भगवान डोबाल को सम्मानित किया गया। विधायक फकीर राम टम्टा ने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को अधिक मजबूत करने व अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने को कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा की शीघ्र जिला और मंडल कार्यकारणी का विस्तार किया जाएगा और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जायेगा। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पंत, धीरज बिष्ट, त्रिभुवन भंडारी, लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें