Notification Icon

चीन सीमा पर प्रथम गांव नामिक में प्याज के दाम 120 पहुंचे

चीन सीमा के देश के प्रथम गांव के लोगों की बंद रास्तों ने बढ़ाई मुश्किलचीन सीमा के देश के प्रथम गांव के लोगों की बंद रास्तों ने बढ़ाई मुश्किल : प

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Wed, 21 Aug 2024 01:12 PM
share Share

भारत-चीन सीमा से लगे देश के पहले गांव नामिक को जोड़ने वाले तीनों रास्ते एक सप्ताह से बंद होने से वहां लोग परेशान हैं। इससे इस पूरे क्षेत्र में जरूरत की वस्तुओं के दामों में 25 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई है। अकेले प्याज के दाम ही 120 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। नामिक को जोड़ने वाले तीन पैदल मार्ग पूरी तरह से बंद हैं। इससे घोड़ों से भी जरुरी सामान नहीं जा पा रहा है। सामान की आपूर्ति नहीं होने से गांव में लोग महंगाई से परेशान हैं। 700 से अधिक की आबादी वाले इस गांव तक सामान घोड़े से ही जाता है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 30 रुपया प्रति किलो मिलने वाला चावल अब 40 रुपये में बिक रहा है। 60 रुपये किलो बिकने वाला प्याज अब 120 रुपये प्रति किलो है। चीनी 50 की 65 रुपये प्रति किलो, नमक के दाम भी 10 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। दालों के साथ ही अन्य जरुरी उपयोग के सामान के दाम भी प्रति किलो 10 से 20 रुपये तक बढ़े हैं। लक्ष्मण ने बताया कि यहां महंगाई चरम पर है, गांव में रहने वाले लोगों को भारी कठिनाई हो रही है।

--

बागेश्वर-कपकोट की तरफ से भी आवागमन करते है लोग

मुनस्यारी। मिक गांव को जोड़ने वाले तीन पैदल मार्ग है। बागेश्वर के कपकोट को जोड़ने वाला पैदल मार्ग 7 किमी लंबा है। यह भी कई जगह मलबा आने से बंद है। होकरा नामिक सड़क की दूरी 16 किमी है। सड़क बनने से यह अब मोटर मार्ग भी बन गया है। कई जगह मलबा आने से यह पूरी तरह से बंद है। तीसरा पैदल मार्ग बिर्थी फाल से करीब 21 किमी पैदल है यह भी बंद है। इस तरह सभी मार्गों के बंद रहने से ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है।

कोट

संबंधित विभागों को तीनों मार्ग खोलने के लिए निर्देश दिए गये हैं। जल्द ही घोड़ों के लिए भी मार्ग खोल दिया जाएगा।

- हरीश राम टम्टा, तहसीलदार, तेजम।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें