रामनवमी पर किया कन्याओं का पूजन
रामनवमी का पर्व शहर में धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने देवी के मंदिरों में पूजा की और कन्याओं का पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शोभा यात्रा का आयोजन किया। विधायक...

रामनवमी का पर्व शहर में धूमधाम से मनाया गया। रामनवमी पर सुबह से ही देवी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंदिरों व घरों में लोगों ने कन्याओं का पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। रविवार को रामनवमी पर शहर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शहर से सटे अछरीखाल स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजकुमार पोरी, नगरपालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने हिस्सा लेते हुए मंदिर समिति के कार्यो की सराहना करते हुए मंदिर समिति को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कोट ब्लाक के मां भुवनेश्वरी सिद्धपीठ में भी रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।