Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsMissing Teen Found Safe in Delhi Police Rescue Operation

लापता किशोर को सकुशल किया बरामद

पैठाणी क्षेत्र से लापता 17 वर्षीय किशोर को पुलिस ने दिल्ली से सुरक्षित बरामद किया। किशोर ने बताया कि वह नौकरी के लिए हरिद्वार गया था और फिर दिल्ली पहुंचा। पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया है। मामले...

Newswrap हिन्दुस्तान, पौड़ीSun, 27 April 2025 04:39 PM
share Share
Follow Us on
लापता किशोर को सकुशल किया बरामद

थाना पैठाणी क्षेत्र से लापता एक किशोर को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद किशोर को परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष सुनील रावत ने बताया कि थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने बीते मंगलवार को तहरीर देते हुए महिला ने बताया कि उनका 17 साल का पुत्र 19 अप्रैल को घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की खोजबीन शुरू कर दी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने किशोर को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। बताया कि पूछताछ के दौरान किशोर ने बताया कि वह घर से नौकरी करने के लिए हरिद्वार चला गया था। जिसके बाद वह दिल्ली पहुंच गया। जहां पर वह होटल में काम करने का लगा। बताया कि किशोर को बाल कल्याण समिति पौडी (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उसके बयान दर्ज कराकर काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें