192 छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्तियों के लिए हुआ चयन
पौड़ी। जिले के 192 छात्र-छात्राओं का चयन तीन छात्रवृत्तियों के लिए हुआ है। छात्रों के चयन में पाबौ टॉपर बना है। यहां के सबसे ज्यादा 21 छात्र-छात्राओं

जिले के 192 छात्र-छात्राओं का चयन तीन छात्रवृत्तियों के लिए हुआ है। छात्रों के चयन में पाबौ टॉपर बना है। यहां के सबसे ज्यादा 21 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। समस्त चयनित छात्रों को आगामी कक्षा 9 से 12वीं तक यह छात्रवृत्ति प्रदान होगी। इनमें राष्ट्रीय साधन सा योग्यता छात्रवृत्ति योजना, डा. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति योजना व राज्य योग्यता (श्रीदेव सुमन) छात्रवृत्ति योजना शामिल हैं। राष्ट्रीय साधन सा योग्यता छात्रवृत्ति योजना में चयनित छात्र-छात्रा को कक्षा 9 से 12वीं तक प्रतिमाह 1 हजार की सहायता राशि प्रदान की जाती है। दूसरी डा. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति योजना में चयनित प्रतिभा को प्रतिमाह 1500 रुपये की राशि दी जाती है। जबकि तीसरी राज्य योग्यता (श्रीदेव सुमन) छात्रवृत्ति योजना में प्रदेश के प्रत्येक विकास खंड से चयनित पांच-पांच छात्र-छात्राओं को 1-1 हजार की सहायता की जाती है। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि जनपद पौड़ी में उक्त तीनों छात्रवृत्तियों में 192 प्रतिभाएं चयनित हुई है। इनमें राष्ट्रीय साधन सा योग्यता छात्रवृत्ति योजना में 102, डा. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति योजना 17 और राज्य योग्यता (श्रीदेव सुमन) छात्रवृत्ति योजना में 73 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कड़ी मेहनत, लगन व लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन को प्रोत्साहित किया है। वहीं विकास खंड पाबौ के खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान ने बताया कि तीन छात्रवत्ति में सबसे ज्यादा विकास खंड पाबौ के 21 छात्रों का चयन होना खुशी का क्षण है। पाबौ ब्लाक से लगातार प्रतिभाएं हर वर्ष बड़ी संख्या में चयनित हो रही हैं। इसके अलावा द्वारीखाल में 20, पौड़ी में 19, दुगड्डा में 18, नैनीडांडा 17, रिखणीखाल 15, यमकेश्वर 14, खिर्सू 13, एकेश्वर व जयहरीखाल 10-10, थलीसैंण व कल्जीखाल 9-9, बीरोंखाल 7, कोट व पोखड़ा 5-5 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।