Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsNainital Experiences Hailstorm and Rainfall Amid Weather Change

नैनीताल में बारिश के साथ गिरे ओले

फोटो नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मंगलवार को बारिश के साथ ओलों की बरसात भी हुई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने करवट बदली। मौसम विभाग ने आज बुधवार

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालTue, 4 March 2025 06:59 PM
share Share
Follow Us on
नैनीताल में बारिश के साथ गिरे ओले

नैनीताल। सरोवर नगरी में मंगलवार को बारिश के साथ ओलों की बरसात भी हुई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने करवट बदली। मौसम विभाग ने बुधवार से मौसम में सुधार होने की संभावना जताई है। शहर में सुबह से ही मौसम बदला नजर आया और घने बादल छाए रहे। जिससे बारिश की संभावना बनी हुई थी। दोपहर बाद ओले गिरने शुरू हो गए और साथ ही बारिश भी हुई। करीब आधे घंटे तक बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसके बाद देर शाम तक रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।