Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsNainital Bank Staff Association Holds Triannual Conference New Executive Formed

अभय गुप्ता अध्यक्ष और प्रवीण साह बने महामंत्री

नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन का त्रिवार्षिक सम्मेलन शारदा संघ नैनीताल में हुआ। नए पदाधिकारियों में अभय गुप्ता अध्यक्ष, प्रवीण साह महामंत्री और रजत साह कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए। बैठक में बैंक के विकास...

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालSat, 22 Feb 2025 07:36 PM
share Share
Follow Us on
अभय गुप्ता अध्यक्ष और प्रवीण साह बने महामंत्री

नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के त्रिवार्षिक सम्मेलन का आयोजन शनिवार को शारदा संघ नैनीताल में किया गया। जिसमें आय व्यय का ब्योरा रखने के साथ नई कार्यकारिणी गठित की गई।

अभय गुप्ता को अध्यक्ष, प्रवीण साह को महामंत्री, रजत साह को कोषाध्यक्ष, सुदर्शन बिष्ट, मुकेश पंत, राजेश पांडे और निर्मल जोशी को उपाध्यक्ष, दया मेहता, सुरेश शुक्ला, अजय बिष्ट, जय प्रकाश सुयाल, गौरव तिवारी, अनुराग रावत, मयंक मलकानी, रवि, मोहित मिश्रा, विजय गुप्ता और चेतन पुरोहित को सहायक महामंत्री नियुक्त किया गया। लिपिकीय संवर्ग में पर्याप्त भर्ती, प्रत्येक शाखा में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराना, बैंक के विकास के लिए नीतियां बनाना, प्रशासनिक मशीनरी को चुस्त दुरुस्त बनाने का प्रयास करना आदि पर जोर दिया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया कि जल्द ही प्रबंधन को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यहां दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से आए हुए प्रतिनिधि शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें