भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर चलते ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया खुला
फोटो भवाली, संवाददाता। भवाली-अल्मोड़ा हाइवे पर बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। हाईवे में चलते-चलते एक ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली का पहिया खुल गया। जिससे

भवाली, संवाददाता। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। हाईवे पर चलते ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली का पहिया खुल गया। जिससे आसपास से गुजर रहे वाहनों में बैठे यात्रियों की चीख पुकार मच गई। ट्रॉली का पहिया निकलकर सड़क से 20 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। सड़क में चल रहे दोपहिया चालकों ने भागकर अपनी जान बचाई। पहिया खुलने के बाद ट्रॉली 50 मीटर तक घिसटते हुए गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया खुला सड़क में कम वाहन थे। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद सड़क पर जाम लग गया।
पुलिस के आने के बाद टैक्टर ट्रॉली को किनारे कर जाम खुलवाया गया। ट्रैक्टर चालक कसियालेख से रानीखेत जा रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।