Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsKumaon Garhwal Mandal Development Corporation Employees Union Demands Regularization Rules by 2024

संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने केएमवीएन एमडी को बताई समस्याएं

फोटो नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त कर्मचारी महासंघ का नियमितीकरण नियमावली की कट ऑफ डेट 2024 जल्द जारी करने की

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालThu, 30 Jan 2025 05:04 PM
share Share
Follow Us on
संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने केएमवीएन एमडी को बताई समस्याएं

नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त कर्मचारी महासंघ का नियमितीकरण नियमावली की कट ऑफ डेट 2024 जल्द जारी करने की मांग को लेकर आंदोलन के तहत महासंघ ने गुरुवार को निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर से वार्ता की। महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने निगम मुख्यालय नैनीताल में एमडी को पौधा देकर निगम कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी दी। कहा कि संविदा कर्मचारियों की वरीयता सूची जल्द जारी करने, वर्ष 2018 के बाद के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने, निगम कर्मचारियों के लंबित देयकों का जल्द भुगतान करने, विभागीय प्रमोशन करने, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के पूर्व में हुए टेस्ट का परिणाम जारी कर प्रमोशन करने आदि मांगों को लेकर वे लंबे समय से आंदोलित हैं। एमडी ने मांगों के समाधान आश्वासन दिया। उधर, पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने महासंघ के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में उल्का देवी मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। यहां शेर सिंह, हर सिंह, शोभाराम, गोपाल बिष्ट, महेश कुमार, सौरव खोलिया, दीपक रावल, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि 3 फरवरी से 16 फरवरी तक कुमाऊं और गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभी जिलों में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। एमडी से हुई वार्ता के दौरान कोषाध्यक्ष तारा भट्ट, मंजुल सनवाल, पुष्पा रावत, हिम्मत सिंह आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें