Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsAnimal Exhibition in Betalghat Champions and Veterinary Guidance

हीरा सिंह के बैलों की जोड़ी बनी चैंपियन

फोटो बेतालघाट। बेतालघाट ब्लॉक के कालाखेत में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान 55 पशुओं के साथ 65 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। प

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालThu, 13 Feb 2025 07:30 PM
share Share
Follow Us on
हीरा सिंह के बैलों की जोड़ी बनी चैंपियन

बेतालघाट। बेतालघाट ब्लॉक के कालाखेत में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान 55 पशुओं के साथ 65 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। पशु चिकित्सा अधिकारियों ने पशुपालकों को मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन, पशु बीमा, पशु स्वास्थ्य, किसान क्रेडिट कार्ड पशुपालन, ब्रायलर फार्म योजना आदि की जानकारी दी। पूर्व प्रधान दिनेश सिंह बिष्ट, खीम सिंह नेगी, सचिव डेरी आनंद सिंह बिष्ट ने ग्रामीण हीरा सिंह के बैलों की जोड़ी को चैंपियन चुना। कमला देवी की गाय पहले, कुंती देवी की गाय दूसरे और हीरा सिंह की गाय तीसरे स्थान पर रही। सभी पशुपालकों को पुरस्कार दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. लीलाधर जोशी, आयुष सिंह, डॉ. नितिन बिष्ट, डॉ. पवन मेलकानी, कैलाश खुल्बे, भैरव पांडे, किशोरी लाल, मनोज कांडपाल आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें