गणित क्विज प्रतियोगिता में नेहा रही प्रथम
शहीद लांस नायक रूप सिंह (शौर्य चक्र) पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बल्ली में गणित सर्कल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने गणित क्विज और एक्टिविटी प्रतियोगिता में भाग लिया।...

शहीद लांस नायक रूप सिंह( शौर्य चक्र )पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज बल्ली में मैथ्स सर्कल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने गणित क्विज प्रतियोगिता एवं गणित एक्टिविटी प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जगदीश प्रसाद बेबनी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य युगजीत चंद्र सेमवाल ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। गणित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नर्मदा सदन से कुमारी नेहा, आशीष सिंह व रोहित सिंह ने, द्वितीय स्थान कावेरी सदन से अमन सिंह, गणेश सिंह व रोहित सिंह तथा तृतीय स्थान यमुना सदन से कुमारी नीतू, अनूप सिंह एवं रौनक सिंह ने प्राप्त किया। गणितीय एक्टिविटी एवं सुडोकू प्रतियोगिता में कावेरी सदन से हर्षित सिंह व तनुज, गंगा सदन से अक्षत व नैतिक तथा यमुना सदन से रौनक सिंह व रौनक भंडारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को वैदिक गणित और ज्योतिष गणना के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की गणित केवल अंकों का विषय नहीं है बल्कि इसे व्यावहारिक रूप से समझना और प्रयोग करना जरूरी है। गणित अध्यापक संदीप बिष्ट एवं प्रवक्ता यशराज पयाल द्वारा प्रतियोगिता का संचालन किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।