Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsTragic Road Accident Claims Life of 54-Year-Old Amarjeet Singh in Bazpur

बाजपुर में हुई मार्ग दुर्घटना में 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत,

रविवार को सड़क हादसे में 54 वर्षीय अमरजीत सिंह मलकीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 6 केशवनगर गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य कें

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरSun, 30 March 2025 07:45 PM
share Share
Follow Us on
बाजपुर में हुई मार्ग दुर्घटना में 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत,

बाजपुर, संवाददाता। रविवार को एक सड़क हादसे में 54 वर्षीय अमरजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 6 केशवनगर की मौत हो गई। वह अपनी ही बाइक गिरने से घायल हो गए थे। अमरजीत सिंह रविवार को अपनी बाइक पर सवार होकर बिराहा गुरुद्वारा साहिब में गए थे। वहां से वापस लौटते समय अमरजीत की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर पर गहरी चोट लगी। पुलिस ने उन्हें गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मार्ग दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायल को अस्पताल पहुंचाया था। परिजनों ने बताया कि अमरजीत सिंह एक भोग में गुरुद्वारा साहिब बिराहा गए थे लेकिन भोग बाजपुर के गुरुद्वारा साहिब में था, जिसके बाद वह वापस आ रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें