Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsTraditional Amla Puja Celebrated by Mountain Society Women in Bazpur

बाजपुर में पर्वतीय समाज की महिलायें ने की आंवला पूजा

बाजपुर में आंवला एकादशी पर पर्वतीय समाज की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पूजा-अर्चना की। उन्होंने आंवला वृक्ष पर चीर बांधा और वृक्ष की परिक्रमा की। आंवला पूजन के साथ रंगों की होली की शुरुआत होती...

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरSun, 9 March 2025 06:21 PM
share Share
Follow Us on
बाजपुर में पर्वतीय समाज की महिलायें ने की आंवला पूजा

बाजपुर, संवाददाता। रविवार को आंवला एकादशी पर पारंपरिक परिधानों में सजी पर्वतीय समाज की महिलाओं द्वारा मुख्यमार्ग पर हल्द्वानी बस अड्डा के सामने स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। आंवला के वृक्ष पर चीर बांधा तथा वृक्ष की परिक्रमा करते हुए होली व मंगल गीत गए। इसके पश्चात आरती के साथ ही श्रद्धाभाव से आंवला वृक्ष का पूजन कर घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की गई।

आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका रेखा उपाध्याय ने बताया कि आंवला पूजन के साथ ही रंगों की होली की शुरुआत हो जाती है। पर्वतीय समाज में यह परंपरा पुरातन है और इसे भगवान श्रीकृष्ण के चीर हरण के प्रसंग से भी जोड़कर देखा जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि आज के दिन सबसे पहले रंग भगवान को अर्पित किया जाता है। जिसके बाद अब बैठकी होली में भी रंगों की शुरुवात होगी। यहां संगीता जोशी, मंजू पांडेय, निर्मला पांडेय, रमा उपाध्याय, रेखा उपाध्याय, खष्टी बडोला, रेखा पांडेय, दिव्या, दया, गीता, कमला, सुधा, नेहा उपाध्याय आदि मौजूद थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।