महिला ने तीन युवकों पर लगाया घर में घुस मारपीट व फायरिंग का आरोप
विवार को कोतवाली में एक महिला ने पहंुचकर तहरीर देकर तीन युवकों पर होली के दिन उनके घर में घुसकर गाली गलौज करने और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। वहीं

बाजपुर, संवाददाता। बाजपुर में होली के दिन तीन युवकों ने एक महिला के घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद उसके बेटे पर फायर झोंक दिया। जिसमें उसका बेटाबा-बाल बचा। मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर रविवार को तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वार्ड-10 की निवासी महिला संतोष देवी पत्नी रघुवीर प्रजापति ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च को होली के दिन वह अपने परिवार के साथ घर में होली का पर्व मना रही थी। अचानक कौशल, बब्लू, अमन निवासी चीनी मिल उनके घर में पहुंच गए। तीनों ने उनके परिवार के साथ गाली-गलौज की और उनके पुत्र राजा पर फायर कर दिया। महिला ने बताया कि उनके पुत्र ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। फायरिंग की घटना से लोग उसके घर की ओर दौड़े। जिन्हें देख दबंग फरार हो गए। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कौशल पुत्र बाबू को पूर्व में ही फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार जेल भेज दिया था। मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।