सड़क हादसे में न्यायालय में तैनात अर्दली घायल
11 जून को जसपुर सिविल जज न्यायालय में अर्दली जितेंद्र सिंह अपनी बाइक से घर लौटते समय एक अन्य बाइक से टकरा गए। इस टक्कर में जितेंद्र की दाहिनी टांग में कई फ्रेक्चर हो गए हैं और उनका ऑपरेशन हुआ है। घायल...

बाइक की टक्कर से बाइक जसपुर सिविल जज न्यायालय में तैनात अर्दली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर में फ्रेक्चर हुआ है। मामले में घायल की बहन की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदपुर, हेमपुर डिपो निवासी मीना बिष्ट पत्नी रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उसका भाई जितेंद्र सिंह न्यायालय सिविल जज जसपुर में अर्दली के पद पर कार्यरत है। 11 जून को वह अपनी बाइक से ड्यूटी समाप्त कर अपने घर चांदपुर आ रहा था। करीब 6:20 बजे जब वह घर के पास पहुंचा तो दूसरी ओर से आ रही बाइक के चालक योगेश निवासी पांडेय कालोनी,चांदपुर ने गलत साइड में आकर उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी।
इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। बताया कि अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने बताया कि उसकी दाहिनी टांग में कई जगह फ्रेक्चर होने है। उसकी टांग का आपरेशन हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।