Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsBajpur Temple Honors New Head Priest After Devgiri Maharaj s Passing

भगवान गिरि महाराज बने बोंडा शिव मंदिर के महंत

प्राचीन शिव मंदिर के महंत देवगिरि जी महाराज के समाधि लेने के बाद मंदिर परिसर में मंगलवार को जुटे तमाम अखाड़ों के महंतों, संतों व क्षेत्रवासियों ने सर्व

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरTue, 25 Feb 2025 07:59 PM
share Share
Follow Us on
भगवान गिरि महाराज बने बोंडा शिव मंदिर के महंत

बाजपुर, संवाददाता। प्राचीन शिव मंदिर के महंत देवगिरि जी महाराज के समाधि लेने के बाद मंदिर परिसर में मंगलवार को जुटे तमाम अखाड़ों के महंतों, संतों और क्षेत्रवासियों ने सर्वसम्मति से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद चादर विधि से भगवान गिरि महाराज को प्राचीन बोंडा शिव मंदिर बाजपुर का महंत बनाया। बोंडा प्राचीन शिव मन्दिर के श्री पंच दसनाम जूना अखाड़ा के महंत श्री देवगिरी जी महाराज 82 वर्ष के थे। कुछ दिन पूर्व उन्होंने अंतिम सांस ली और अपने शरीर को छोड़ दिया। वहीं देवगिरी जी महाराज के शरीर छोड़ने के बाद सर्व संत सहमति से भगवान गिरि महाराज को चादरविधि से प्राचीन बोंडा शिव मंदिर बाजपुर का महंत बनाया। वहीं मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसे श्रीमहंत शंकर गिरि जी महाराज बागेश्वर अखाड़ा, श्रीमहंत पुष्कर राजगिरि जी महाराज बागेश्वर अखाड़ा, श्रीमहंत कैलाश गिरि जी महाराज, श्रीमहंत सुन्दर गिरि जी महाराज, श्रीमहंत सूरज गिरि जी महाराज काठगोदाम, श्रीमहंत राजेन्द्र गिरि जी महाराज बिन्दुखत्ता, श्रीमहंत कैलाश गिरि जी महाराज अल्मोड़ा, श्रीमहंत भगवान गिरि जी महाराज रामनगर, सचिव श्रीमहंत मंसा पुरी जी हरिद्वार, श्रीमहंत विमल गिरि जी हिमाचल प्रदेश, श्रीमहंत उमेश पुरी जी महाराज रामपुर, श्रीमहंत कोठारी महाकाल गिरि जी महाराज हरिद्वार, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, निरंजन दास गोयल, प्रेम यादव, दिनेश शर्मा, राजकुमार गोयल आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें