पशु प्रतियोगिता में विजेता पशु पालकों को किया सम्मानित
पशुपालन विभाग के द्वारा विकास खंड स्तरीय पशु प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को छह वर्गों में बांटा गया। जहां पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्
काशीपुर संवाददाता। पशुपालन विभाग के ब्लॉक स्तरीय पशु प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसको छह वर्गों में बांटा गया। जहां पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को महुआखेड़ा गंज वार्ड नंबर पांच सेठ गार्डन के सामने पशुपालन विभाग ने पशु प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में गाय, बछिया, एक वर्ष से अधिक, बछिया एक वर्ष से कम, भैंस, कटिया एक वर्ष से अधिक, कटिया एक वर्ष से कम वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें निर्णायकों ने पशुओं की साफ सफाई, स्वास्थ्य, वजन आदि से हर वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के लिए पशुओं का चयन किया। इसके बाद हर वर्ग के तीन पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान चैन सिंह पुत्र सुखवंत सिंह निवासी कटैया के पशु को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। निर्णायक मंडल में डॉ.प्रकाश वैष्णव, उपमुख्य चिकित्सक डॉ. हरदेव सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी सुधांशु मिश्रा, बाजपुर के डॉ .कमल सिंह, काशीपुर के डॉ. मुकेश कुमार दुम्का शामिल रहे। यहां ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, जिला पंचायत सदस्य हरदेव सिंह हैरी, पालिका अध्यक्ष रिजवान अहमद, पुनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।