Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़काशीपुरAAP Celebrates Arvind Kejriwal s Release from Jail Amidst Allegations Against Central Government

केजरीवाल की रिहाई पर आप कार्यकर्ताओं ने बाजपुर में मिठाई बांटी

अरविंद केजरीवाल की जेल से रिहाई पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। महिला विंग की अध्यक्ष सुनीता टम्टा ने कहा कि पार्टी के नेता केंद्र सरकार की तानाशाही का सामना कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरSun, 15 Sep 2024 12:23 PM
share Share

अरविंद केजरीवाल के जेल से रिहा होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बेदी के नेतृत्व में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। मिष्ठान वितरण के दौरान आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता टम्टा बाजवा ने कहा कि आप के शीर्ष नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ डटे हुए हैं। ऐसी स्थिति में सभी आप कार्यकर्ता और देश की जनता केजरीवाल के साथ है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी एक जुटता से पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे और भ्रष्टाचार व तानाशाही के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बंटी छीना, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरदयाल सिंह खैरा, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बेदी ने भी केंद्र सरकार द्वारा आम आदमी पार्टी के नेताओं को साजिश के तहत फंसाने की निंदा की। इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारी नेता दर्शन लाल गोयल, गुलजार सिंह, प्रवीण कंबोज, सुखविंदर सिंह, जगरूप सिंह, मनमीत कौर, सुखविंदर कौर, मनजीत कौर, ममता देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें