Pregnant Woman Dies During Delivery Husband Accuses Doctor and Midwife of Negligence महिला की मृत्यु होने पर डॉक्टर समेत दो पर केस दर्ज करने के आदेश, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsPregnant Woman Dies During Delivery Husband Accuses Doctor and Midwife of Negligence

महिला की मृत्यु होने पर डॉक्टर समेत दो पर केस दर्ज करने के आदेश

हरिद्वार। संवाददाता महिला की मृत्यु होने पर डॉक्टर समेत दो पर केस दर्ज करने के आदेश महिला की मृत्यु होने पर डॉक्टर समेत दो पर केस दर्ज करने के आदेश मह

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारFri, 28 March 2025 06:09 PM
share Share
Follow Us on
महिला की मृत्यु होने पर डॉक्टर समेत दो पर केस दर्ज करने के आदेश

सिडकुल क्षेत्र निवासी एक गर्भवती महिला की डिलीवरी होने के दौरान मृत्यु हो गई थी। महिला के पति ने निजी अस्पताल डॉक्टर और उसके साथ कार्यरत महिला दाई पर उसके इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने सिडकुल पुलिस को मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। रहीश ने कोर्ट में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी साहिबा की तबियत खराब हो गई थी। इस पर शिकायतकर्ता ने रोशनाबाद निवासी एक प्राइवेट डॉक्टर को इलाज के लिए बुलाया था। आरोप है कि वह डॉक्टर अपने साथ एक महिला को लेकर आया और बताया था कि यह महिला दाई का काम करती है।

शिकायतकर्ता पति ने दोनों पर पत्नी की डिलीवरी घर पर ही कराने भरोसा दिलाने का आरोप लगाया है। तभी गर्भवती पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी,तो शिकायतकर्ता ने उन्हें सरकारी अस्पताल हरिद्वार ले जाने के लिए कहा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।