Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsNew Executive Committee Formed at Uttarakhand Government Vehicle Drivers Federation Conference

वाहन चालक संघ के सबर सिंह रावत बने प्रदेश अध्यक्ष

हरिद्वार, संवाददाता। राजकीय वाहन चालक महासंघ उत्तराखंड के 11 वें द्विवार्षिक अधिवेशन में

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारSun, 23 Feb 2025 06:17 PM
share Share
Follow Us on
वाहन चालक संघ के सबर सिंह रावत बने प्रदेश अध्यक्ष

राजकीय वाहन चालक महासंघ उत्तराखंड के 11 वें द्विवार्षिक अधिवेशन में रविवार को संघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सबर सिंह रावत को प्रदेश अध्यक्ष और महावीर सिंह त्यागी को प्रदेश महामंत्री चुना गया। राजकीय वाहन चालक महासंघ के अधिवेशन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर किरण जैसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश लाल, उपाध्यक्ष भगवती उनियाल, कोषाध्यक्ष मुकेश पुरी को चुना गया। साथ ही जयवीर सिंह राणा, गौरव कैथूरा और धीरेंद्र प्रसाद को संगठन मंत्री, प्रदीप सिंह को संप्रेक्षक, धीरेंद्र प्रसाद रावत को मुख्य सलाहकार, गोपाल सिंह अधिकारी को प्रमुख सलाहकार, शिवकुमार को कार्यालय मंत्री, जितेंद्र कुमार को सहायक कार्यालय मंत्री, नत्थू लाल नौटियाल को संयुक्त मंत्री, कृष्ण कुमार सैनी को संरक्षक चुना गया। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी पुष्कर सिंह पंवार, सहायक चुनाव अधिकारी धीरेंद्र सिंह और महावीर त्यागी ने परिणाम की घोषणा की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें