Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारInter-School Poetry Competition Held at Kendriya Vidyalaya BHEL During Hindi Fortnight

केवि में हुए काव्य पाठ प्रतियोगिता में सृष्टि और सृष्टि ने मारी बाजी

केंद्रीय विद्यालय भेल हरिद्वार में हिंदी पखवाड़ा के गुरुवार को अंतर विद्यालयी काव्य पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कनिष्ठ वर्ग में प

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारThu, 19 Sep 2024 10:25 AM
share Share

हरिद्वार, संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय भेल में हिंदी पखवाड़े के तहत गुरुवार को अंतर विद्यालयी काव्य पाठ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कनिष्ठ वर्ग में आयुषी बिष्ट ने प्रथम, मानसी रावत ने द्वितीय और वैरोनिका अरोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार हर्षिका भट्ट को मिला। वरिष्ठ वर्ग में सृष्टि खानसिली, को प्रथम, दिव्यांशी चौधरी और रवीना परमार को द्वितीय, यश्वी धीमान को तृतीय पुरस्कार और रायना मलिक को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य राजेश कुमार तथा निर्णायकों ने दीप जलाकर किया। प्राचार्य ने हिंदी भाषा को व्यक्तित्व निर्माण के लिए अति आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा और साहित्य हमारी भारतीय संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित करती है। इसीलिए हिंदी के विकास में हम सभी को अपना पूर्ण योगदान देना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें