हॉकी महिला वर्ग में हरियाणा और पुरुष वर्ग में कर्नाटक ने सोना जीता
सीएम धामी की धर्मपत्नी गीता पुष्कर धामी और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा

38 वें राष्ट्रीय खेलों के तहत महिला वर्ग का हॉकी फाइनल मैच हरियाणा की टीम ने जीता। एक तरफा मैच में हरियाणा ने मध्य प्रदेश को 4-1 के स्कार से हराया। वहीं, पुरुष वर्ग में कांटे के मुकाबले में कर्नाटक की टीम ने जीत हासिल की। कर्नाटक ने उत्तर प्रदेश को 3-2 के करीबी स्कोर से हरा कर फाइनल मैच में विजय प्राप्त की। गुरुवार को राष्ट्रीय खेलों के तहत वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में आयोजित हो रहे पुरुष और महिला वर्ग में हॉकी के फाइनल मैच खेले गए। इस दौरान हॉकी के फाइनल मैचों का उदघाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता पुष्कर धामी और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने संयुक्त रूप से किया।
महिला वर्ग के फाइनल मैच में हरियाणा ने जीत हासिल की। हरियाणा की टीम से ईशिका ने 2, चौधरी महिमा ने और मोनिका ने 1-1 गोल किया। मैच में मध्य प्रदेश की टीम से चावन ऐश्वर्या ही एक मात्र गोल कर सकी। वहीं, पुरुष वर्ग में कर्नाटक की टीम ने जीत हासिल की। कर्नाटक की टीम से समंथ सीएस, भरत मलिंगप्पा और अभारन सुदेव बी ने 1-1 गोल किया। उत्तर प्रदेश की टीम से सिंह विष्णुकांत और फराज खान खान ने 1-1 गोल कर मैच को रोचक बना दिया। अंत में टीम एक गोल से हार गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।