Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsGurukul Kangri University Launches B Tech Program for Female Students

गुरुकुल कांगड़ी विवि के कन्या गुरुकुल परिसर में छात्राओं के लिए बीटेक शुरू

-बीटेक कंप्यूटर साइंस की 30 सीटों पर दिया जाएगा छात्राओं को एडमिशनगुरुकुल कांगड़ी विवि के कन्या गुरुकुल परिसर में छात्राओं के लिए बीटेक शुरूगुरुकुल का

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारThu, 17 April 2025 03:41 PM
share Share
Follow Us on
गुरुकुल कांगड़ी विवि के कन्या गुरुकुल परिसर में छात्राओं के लिए बीटेक शुरू

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल परिसर में छात्राओं के लिए इंजीनियरिंग (बीटेक) का पाठ्यक्रम शुरू कर दिया गया है। छात्राओं के लिए गुरुकुल कांगड़ी विवि में पहली बार बीटे पाठ्यक्रम को प्रारंभ किया गया है। छात्राओं के लिए अभी केवल बीटेक कंप्यूटर साइंस की ब्रांच ही शुरु की गई है। बीटेक कंप्यूटर साइंस की 30 सीटों पर योग्य छात्राओं को एडमिशन दिया जाएगा। गुरुकुल कांगड़ी विवि में अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के डीन प्रो. विपुल शर्मा ने बताया कि विवि के कन्या गुरुकुल परिसर हरिद्वार में पहली बार महिला वर्ग के लिए बीटेक पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। छात्राओं के लिए सत्र 2025-26 से बीटेक कंप्यूटर साइंस विषय में एडमिशन के लिए पंजीकरण आरंभ हो गए हैं। बीटेक कंप्यूटर साइंस की 30 सीटों पर छात्राओं को एडमिशन दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें