Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारCelebrating Chief Minister Pushkar Singh Dhami s Birthday in Haridwar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास में बेहतर योगदान दे रहे हैं

हरिद्वार, श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक एवं सुनील प्रजापति के संयोजन में देवपुरा स्थित पार्क में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारMon, 16 Sep 2024 01:24 PM
share Share

हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक और सुनील प्रजापति के संयोजन में देवपुरा पार्क में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस मनाया गया। पंडित कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास में बेहतर काम कर रहे हैं। सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में बढ़-चढ़ कर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु भक्तों को विशेष सुविधाएं उनके द्वारा प्रदान की जा रही हैं। राज्य के गौरवशाली परंपरांओं के संरक्षण संवर्द्धन में उनका योगदान अतुल्य है। उन्होंने मां गंगा और मां मनसा देवी से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सुनील प्रजापति ने कहा कि धामी प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। इस मौके पर पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, ब्रजमोहन, कुलदीप शर्मा, युवराज सिंह, पंकज जायसवाल, वीरेंद्र ठाकुर, विनोद कुमार, मनोज मेहता, विनोद मिश्रा, चंद्रसिंह, सतीश कुमार आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें