ससुरालियों ने महिला को बेरहमी से पीटा
हल्द्वानी में एक महिला को उसके पति और ससुरालियों ने बेरहमी से पीट दिया। महिला के शरीर के आठ अंगों पर गहरी चोटें आई हैं। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पति सहित तीन लोगों के खिलाफ...

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र की एक महिला को उसके पति और ससुरालियों ने बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में महिला के गुप्तांग सहित शरीर के आठ अंगों पर गहरी चोट आई है। मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से बेरीनाग और हाल लामाचौड़ क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पिथौरागढ़ निवासी व्यक्ति के साथ 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। आरोप लगाया कि पिछले एक साल से उसके पति के अलावा देवर व ननद लगातार परेशान कर रहे हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और बदसलूकी की जाती है।
प्रताड़ना से परेशान होकर महिला अपने ननिहाल आ गई है। एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।