Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीUttarakhand CM Pushkar Singh Dhami s Birthday Celebrated as Youth Resolve Day with Blood Donation Camp

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन को युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया

रक्तदान शिविर: - बेस अस्पताल में लगे शिविर में हर वर्ग के लोगों ने किया

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीMon, 16 Sep 2024 12:50 PM
share Share

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सोमवार को जिला प्रशासन व जिला विकास प्राधिकरण की पहल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें अधिकारियों-कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आम जनता समेत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया। सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की कामना की। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर लोगों ने रक्तदान कर बड़ा काम किया है। जिससे बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में 60 यूनिट ब्लड जमा हुआ है। यह रक्त जरूरमंद मरीजों को जीवनदान देगा। शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री रंजन बर्गली, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला, पान सिंह मेवाड़ी मौजूद रहे। इस मौके पर रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें