निगलाट के पास पेड़ गिरने से आधा घण्टा बन्द हुआ हाइवे
भवाली। अल्मोड़ा भवाली हाइवे पर निगलाट के पास एक पेड़ गिरने से सड़क बंद हो गई। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने वन विभाग को सूचना दी। टीम ने पेड़ काटकर रास्ता साफ किया और आधे...
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीThu, 19 Sep 2024 06:53 AM
Share
भवाली। अल्मोड़ा भवाली हाइवे में निगलाट के पास सड़क के बीच पेड़ गिरने से हाइवे बन्द हो गया। जिससे सड़क के दोनों ओर वहानों की कतार लग गई। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने वन विभाग को पेड़ गिरने की सूचना दी। मौके पर पहुँची टीम ने तत्काल कटर से पेड़ को काटकर किनारे किया। जिसके बाद वाहन निकल सके। प्रधान निगलटिया ने बताया कि करीब आधा घण्टे का जाम लगा था। सूचना मिलते ही वन विभाग को बुलाकर पेड़ कटवाया गया। कहा आधे घण्टे में जाम खुल गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।