Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsTibetan Youth Congress Celebrates 66th Uprising Day in Nainital with Collective Prayers

तिब्बत के 66वें जन आंदोलन दिवस पर सामूहिक पूजा का आयोजन

नैनीताल में तिब्बती युवा कांग्रेस ने तिब्बत के 66वें जन आंदोलन दिवस पर सामूहिक पूजा का आयोजन किया। 66 साल पहले लहासा में तिब्बती जनता ने चीनी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी। पूजा में तिब्बतियों के योगदान...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीMon, 10 March 2025 12:55 PM
share Share
Follow Us on
तिब्बत के 66वें जन आंदोलन दिवस पर सामूहिक पूजा का आयोजन

नैनीताल। तिब्बती युवा कांग्रेस ने तिब्बत के 66वें जन आंदोलन दिवस के अवसर पर तिब्बती मार्केट, नैनीताल में सामूहिक पूजा का आयोजन किया। इस अवसर पर तिब्बती यूथ कांग्रेस के येशी थुप्तेन ने बताया कि 66 साल पहले आज ही के दिन लहासा में तिब्बती जनता ने चीनी सरकार के खिलाफ पहली बार अपनी आवाज उठाई थी। पूजा का आयोजन मल्लीताल स्थित तिब्बती मार्केट में हुआ, जहां बौद्ध मठ के गुरू ने पूजा संपन्न कराई। इस दौरान तिब्बतियों के योगदान को याद किया गया और विश्व शांति की कामना की गई। वहीं, तिब्बती मार्केट पूरा दिन बंद रही। आगामी 12 मार्च को तिब्बती महिला विद्रोह दिवस पर भी यहां पूजा आयोजित की जाएगी और महिलाओं के योगदान को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में तिब्बती युवा कांग्रेस के सचिव तेनजिन संगमो, उपाध्यक्ष ताशी टॉपग्याल, पीआरओ तेनजिन दावा, पेमा चोएफेल, नोरबू छिरिंग, केलसंग यांगडोन, छिरिंग पेलकी, सोनम, थुप्तेन और तेनजिन धोन्योई समेत अन्य सदस्य रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।