Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsSangeetmay Ram Katha Begins in Haldwani with Grand Kalash Yatra
आज कलश यात्रा के साथ राम कथा का हुआ शुभारंभ
हल्द्वानी में कालिका कॉलोनी शिव विहार में संगीतमय राम कथा का शुभारम्भ हुआ। कलश यात्रा का नेतृत्व अयोध्या से आये गोपालनंद व्यास ने किया। महिलाओं ने पारम्परिक परिधान में कलश यात्रा को कथा स्थल से मां...
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीTue, 18 March 2025 12:07 PM
हल्द्वानी। कालिका कॉलोनी शिव विहार में आज मंगलवार को संगीतमय राम कथा का शुभारम्भ हुआ। भव्य कलश यात्रा के साथ राम कथा की शुरुआत की गई। पारम्परिक परधानों में सजी महिलाओं ने कलश यात्रा को गली संख्या 3 के कथा स्थल प्रांगण से शुरू कर गली संख्या 2 होते हुए आदिशक्ति मां कालिका मन्दिर पहुची। कथा में अयोध्या से आये गोपालनंद व्यास ने कलश यात्रा का नेतृत्व किया। स्थानीय लोगों और आयोजन कर्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों को कथा में आकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।