Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsRelief from Potholes at Ghodakhal Tirahe RCC Pipes Installation Underway

भवाली में विकास कार्य का पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

भवाली के घोड़ाखाल तिराहे पर लंबे समय से बने गड्डो से निजात पाने के लिए लोनिवि द्वारा आरसीसी ह्यूम पाईप डाले जा रहे हैं। पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कहा कि गड्डों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीMon, 10 March 2025 01:52 PM
share Share
Follow Us on
भवाली में विकास कार्य का पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

भवाली। नगर के घोड़ाखाल तिराहे पर लंबे समय से बारिश में बनते गड्डो से अब निजात मिल जाएगा। लोनिवि द्वारा सड़क के बीच मे आरसीसी ह्यूम पाईप डाला जा रहा है। जिससे राहगीरों, यात्रियों दो पहिया वाहन चालकों को गड्डो की समस्या से छुटकारा मिलेगा। सोमवार को पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर अधिसाशी अभियंता को पत्र दिया था। कहा नगर की मुख्य समस्याओं को चिन्हित कर प्राथमिकता में कार्य किये जा रहे हैं। घोड़ाखाल तिराहे में हमेशा गड्डो से दो पहिया वाहन चालक चोटिल हो जाते थे। कई बार गड्ढे भरने के बाद बारिश से फिर गड्ढे बनने की समस्या रहती थी। अब आरसीसी ह्यूम पाईप डालकर समस्या का समाधान किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि आरसीसी ह्यूम पाईप डालकर समस्या का समाधान किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।