Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsRelief for 50 000 Students in Haldwani 122 000 New Textbooks Arrive for Government Schools

छात्रों के लिए 1 लाख 22 हजार पुस्तकें मिलीं

हल्द्वानी में सरकारी स्कूलों के 50,000 से अधिक छात्रों के लिए राहत की खबर है। शिक्षा विभाग को 1 लाख 22 हजार नई पाठ्य पुस्तकें मिली हैं, जिन्हें 121 इंटर कॉलेज, 69 हाई स्कूल और 934 प्राथमिक स्कूलों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSat, 26 April 2025 11:58 AM
share Share
Follow Us on
छात्रों के लिए 1 लाख 22 हजार पुस्तकें मिलीं

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। स्कूलों में पढ़ाई के लिए 1 लाख 22 हजार नई पाठ्य पुस्तक शिक्षा विभाग को मिल गई हैं। इन पुस्तकों को 121 इंटर कॉलेज, 69 हाईस्कूल और 934 प्राथमिक स्कूलों में आज से भेजा जाएगा। पुस्तक वितरण की प्रक्रिया में देरी से लंबे समय से स्कूल में छात्र किताबों का इंतजार कर रहे थे। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल से हुई, लेकिन अधिकांश स्कूलों में पुरानी किताबों के सहारे पढ़ाई शुरू की गई। अब कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाओं में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए जिला पुस्तक वितरण केन्द्र राजपुरा में शुक्रवार को 1 लाख 22 हजार किताब आई हैं। जिला पुस्तक वितरण केंद्र के प्रभारी गणेश साहू ने बताया कि शनिवार से इन पुस्तकों को स्कूलों में भेजा जाएगा। जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि जल्द ही सभी स्कूलों में पुस्तकें पहुंचा दी जाएंगी।

इन कक्षाओं की पुस्तकें मिलीं

कक्षा एक, कक्षा दो, कक्षा तीन, कक्षा 7, कक्षा 5, कक्षा आठ से कक्षा 12 में हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थषास्त्र, गणित, विज्ञान सहित अन्य पुस्तकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें