Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsRain Reduces Forest Fires in Uttarakhand 83 Incidents Recorded

राज्य में पिछले 24 घंटे में 7.9 हेक्टेयर वन क्षेत्र में लगी आग

हल्द्वानी में बारिश के कारण उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं कम हो रही हैं। इस फायर सीजन में 15 फरवरी से अब तक 83 वनाग्नि की घटनाएं हुई हैं, जिसमें 74.42 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीThu, 24 April 2025 09:16 PM
share Share
Follow Us on
राज्य में पिछले 24 घंटे में 7.9 हेक्टेयर वन क्षेत्र में लगी आग

हल्द्वानी। मुख्य संवाददाता राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते जंगलों में आग की घटनाएं कम हो रही हैं। बावजूद इसके इस फायर सीजन में अबतक प्रदेशभर में 83 वनाग्नि की घटनाओं में 74.42 हेक्टेयर वन क्षेत्र में आग लगी है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 7.9 हेक्टेयर वन क्षेत्र में वनाग्नि की घटाएं हुई हैं।

अपर प्रमुख वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी निशांत वर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में गढ़वाल में वनाग्नि की 2 घटनाएं हुई हैं। जिसमें 3.4 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग लगी है। इसी प्रकार कुमाऊं मंडल में 24 घंटे में वनाग्नि की 6 घटनाएं हुई हैं। जिसमें 4.5 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग से प्रभावित हुआ है। इन घटनाओं ने वन्य जीवों को कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। इस फायर सीजन में 15 फरवरी से अबतक 83 वनाग्नि की घटनाओं में 74.42 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला है। जिसमें कुमाऊं में वनाग्नि की 16 घटनाओं में 26.51 हेक्टेयर वन क्षेत्र में आग लगी है। जबकि गढ़वाल मंडल में वनाग्नि की 29 घटनाओं में 43.81 हेक्टेयर वन क्षेत्र में आग लगी है। इस प्रकार देखा जाए तो इस फायर सीजन में कुमाऊं के मुकाबले गढ़वाल के जंगलों में ज्यादा आग लगी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें