Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsProtests Erupt Over Controversial Statement by Uttarakhand Minister Pahadi Army to Hold Rally

प्रेम चंद्र अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग लेकर आज निकलेगी पहाड़ी स्वाभिमान रैली

हल्द्वानी। भाजपा के कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के विवादित बयान को लेकर विरोध थमने

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSun, 9 March 2025 04:18 AM
share Share
Follow Us on
प्रेम चंद्र अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग लेकर आज निकलेगी पहाड़ी स्वाभिमान रैली

हल्द्वानी। भाजपा के कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के विवादित बयान को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पहाड़ी आर्मी रविवार को हल्द्वानी में पहाड़ी स्वाभिमान रैली निकालेगी। शनिवार को पहाड़ी आर्मी ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश पांडे ने बताया कि रविवार को बुद्ध पार्क से स्वाभिमान रैली की शुरुआत होगी। सुबह 11 बजे रैली शुरू होगी और यहां से कमिश्नर कार्यालय तक जाएगी। उन्होंने कहा कि एक बड़े आंदोलन के माध्यम से सरकार को कड़ा संदेश दिया जाएगा। वहीं यूकेडी नेता सुशील उनियाल और राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि राज्य के निर्माण में पहाड़ के लोगों ने अपना बलिदान दिया है। अब हम प्रेम चंद अग्रवाल और महेंद्र भट्ट जैसे लोगों की मानसिकता का बहिष्कार करेंगे। कहा कि रैली को उत्तराखंड क्रांति दल, राज्य आंदोलनकारी संगठन, एकम सनातन दल, महिला मंच, भैरव सेना, देवसेना संगठन, पूर्व सैनिक संगठन, अधिवक्ता संगठन, युवा एकता मंच, स्वराज हिन्दू फौज, छात्र संगठन, व्यापार संगठन, वंदे मातम ग्रुप, आरंभ संस्था आदि कई संगठनों ने समर्थन किया है। इस दौरान विनोद शाही, अर्जुन बिष्ट, कमल जोशी, पियूष जोशी, मोहन कांडपाल, भगवंत राणा, कमलेश खंडूरी, कमलेश जेठी, विनोद नेगी आदि मौजूद रहे।

---

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें