Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीNutrition Month Program in Bhimtal Anemia Awareness and Health Checks

शिविर में 92 महिलाओं और 10 बच्चों की जांच की

भीमताल में अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पोषण माह कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने शुभारंभ किया। चिराग संस्था ने 92 बालिकाओं और 10 गर्भवती महिलाओं की...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSat, 7 Sep 2024 01:15 PM
share Share

भीमताल। अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तल्लीताल में शनिवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. रेनू मार्तोलिया के अध्यक्षता में पोषण माह कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने शुभारंभ किया। पोषण माह की थीम एनीमिया के तहत चिराग संस्था एसबीआई टीम सेंट्रल हिमालयन ग्रुप के द्वारा विद्यालय की 92 बालिकाओं और 10 गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन की जांच की। जिसमें एक बालिका और एक गर्भवती एनीमिक पाई गई। चिराग संस्था की कोऑर्डिनेटर प्रतीक्षा भोसले ने एनीमिया के संबंध में जानकारियां दी। कार्यक्रम में 10 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और 6 धात्री बच्चों का अन्नप्रशान किया गया। यहां नैनीताल व खुरपा ताल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत ममता अग्रवाल, कविता आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें