Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीNew 1 21 Crore Span Bridge Approved for Lamgad Okhalkanda to Ease Local Traffic

1 करोड़ 21 लाख की लागत से बनेगा स्पान पुल

भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक के लमगड़ा में 1 करोड़ 21 लाख की लागत से स्पान पुल बनेगा। विधायक राम सिंह कैड़ा के अनुसार, गांव को जोड़ने के लिए पुल की आवश्यकता थी, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीThu, 19 Sep 2024 02:47 PM
share Share

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के लमगड़ा में 1 करोड़ 21 लाख की लागत से स्पान पुल बनेगा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया पस्या नदी में लमगड़ा साचा के पास गांव को जोड़ने के लिए पुल नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए राज्य योजना के अंतर्गत 30 मीटर स्पान पुल के लिए 1 करोड़ 21 लाख की स्वीकृति कराई गई है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को टेंडर प्रक्रिया करने के लिए निर्देशित किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें