विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने नयना देवी और नीब करौरी बाबा के दर्शन किए
नैनीताल की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने सोमवार को मां नयना देवी और पाषाण देवी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने कैंची धाम में नीब करौरी बाबा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति के साथ तीर्थ...
नैनीताल। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने सोमवार को नैनीताल में मां नयना देवी और पाषाण देवी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना कर मंदिरों में मत्था भी टेका। इस बीच उन्होंने भवाली स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम में पहुंचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह एवं प्रधान प्रशासक पंकज निगलटिया ने विधानसभा अध्यक्ष का पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर समिति के साथ आगामी तीर्थ सीजन के दौरान संभावित जाम एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने मंदिर परिसर में बाबा नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर देश और प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि को प्रार्थना की। समिति की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को नीब करौरी बाबा का चित्र भी भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।