Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsLIC Donates E-Rickshaw to Baba Neeb Karori Old Age Home in Haldwani
एलआईसी ने वृद्ध आश्रम को दी ई-रिक्शा की सौगात
हल्द्वानी में भारतीय जीवन बीमा निगम के डीके जोशी ने बाबा नीब करौरी वृद्ध आश्रम को एक ई-रिक्शा दान किया। यह ई-रिक्शा आश्रम के निवासियों को अस्पताल ले जाने के लिए उपयोग किया जाएगा। यह सहायता निगम के...
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSun, 30 March 2025 08:02 PM
हल्द्वानी। भारतीय जीवन बीमा निगम हल्द्वानी मण्डल के वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक डीके जोशी ने रविवार को बाबा नीब करौरी वृद्ध आश्रम (आनंद आश्रम) को एक ई-रिक्शा दान की। इसका उपयोग आश्रम वासियों को अस्पताल ले जाने और लाने के लिए किया जाएगा। जोशी ने बताया कि निगम के गोल्डन जुबली फंड से यह मदद दी गई है। वृद्ध आश्रम की निदेशक कनक चंद ने निगम का आभार जताया। विपणन प्रबंधक केएस पांगती, प्रबंधक (विक्रय) मोहन चंद, उप प्रबंधक निरंजन जोशी और प्रवर अधिकारी रमेश काण्डपाल उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।