Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsInternational Women s Day Rally and Seminar in Haldwani Promotes Women s Empowerment

महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ निकली भव्य रैली

हल्द्वानी। साथी संगठन ने एक भव्य रैली का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न शाखाओं के

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSun, 9 March 2025 04:20 AM
share Share
Follow Us on
महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ निकली भव्य रैली

हल्द्वानी। साथी संगठन ने शनिवार को महिला दिवस के मौके पर रैली का आयोजन किया। इसमें विभिन्न शाखाओं के करीब 150 सदस्यों ने हिस्सा लिया। रैली को वार्ड-36 की वार्ड मेंबर तनुजा जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली चंबल पुल अटल पार्क से शुरू होकर दमुवाढूंगा पनचक्की होते हुए पलक बैंक्वट हॉल तक गई। रैली के समापन पर साथी संस्था के संरक्षक लीलाधर पांडे, आनंद सिंह ठठोला और एनबी. गुणवंत ने महिला सशक्तिकरण पर विचार रखे। अध्यक्ष क्रियाशाला आरपी. सिंह और कोस्टल गार्ड के कमांडेंट ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नीमा जोशी, कमला तिवारी, आनंदी नेगी, बसंती जौहरी, बसंती अधिकारी और प्रो. धपोला ने भी संबोधित किया। इस दौरान साथी संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह भाकुनी, महासचिव लक्ष्मण सिंह गोनिया, कैशियर जेएस. खोलिया, उपाध्यक्ष डीडी शर्मा और आरएस. बोरा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

---

सौहार्द जन सेवा समिति ने की गोष्ठी

हल्द्वानी। सौहार्द जन सेवा समिति ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की स्थिति पर विचार गोष्ठी की। मुख्य वक्ता प्रो. प्रभा पंत, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ.बीना मथेला, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सुमित्रा प्रसाद और कमलेश शर्मा मौजूद रहीं। अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में लगभग 25 महिलाओं ने विचार रखे। इस दौरान डॉ. सुधा पाल, सुचित्रा जायसवाल, लता कुंजवाल, डॉ. मंजू पांडे, लता बोरा, मीना अरोरा, प्रवक्ता गीता मिश्रा, राजेश्वरी भंडारी, मीना जोशी, नीलम शर्मा, दीपा कांडपाल, पुनीता पांडे, नीमा बिष्ट, पम्मी तिवारी, सुमन शाह, सचिव ममता भट्ट, उपसचिव विद्या जोशी, कोषाध्यक्ष योगिता बनौला, पदाधिकारी कविता तिवारी, रमा पांडे, संरक्षक शशि जोशी, जन संपर्क अधिकारी माया उप्रेती, ईश्वर चन्द्र भट्ट, मोहन चन्द्र जोशी, बीके गोविंदी आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें