Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsInspection of Damaged Road in Bhimtal by Municipality President Seema Tamta

डाक बंगला से नौकुचियाताल मार्ग का निरीक्षण किया

भीमताल नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने डाक बंगला से नौकुचियाताल जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क के शीघ्र सुधार के निर्देश दिए। सड़क पर बड़े गड्ढे होने के कारण...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीThu, 8 May 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
डाक बंगला से नौकुचियाताल मार्ग का निरीक्षण किया

भीमताल। नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने गुरुवार को भीमताल नगर पालिका क्षेत्र के डाक बंगला से नौकुचियाताल जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग और ईओ उदयवीर सिंह को सड़क को जल्द ठीक कराने को निर्देशित किया। पालिका अध्यक्ष ने बताया यह मार्ग अत्यधिक खराब है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनकी वजह से कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। वहीं बरसात में जल भराव होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोनिवि को मार्ग का सुधारीकरण करने को कहा है। इस दौरान सभासद विमला आर्य, राम पल गंगोला, अनिल चनौतिया, ईओ उदयवीर सिंह, सतीश टम्टा, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें