Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsHundreds of Forest Department Officials Transferred in Kumaon Division

कुमाऊं के करीब 400 से ज्यादा वन अधिकारी, कर्मचारी के होंगे तबादले

हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल के वन विभाग के सैकड़ों अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह तबादला वन प्रभाग, वृत्त और मंडल स्तर पर किया जाएगा। करीब 400 से ज्यादा रेंजर,...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीTue, 29 April 2025 12:20 PM
share Share
Follow Us on
कुमाऊं के करीब 400 से ज्यादा वन अधिकारी, कर्मचारी के होंगे तबादले

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में वन विभाग में तैनात सैकड़ों अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले की कार्यवाही शुरू हो गई है। ये तबादले वन प्रभाग, वृत्त और मंडल स्तर पर होंगे। तबादले की सूची तैयार कर मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊं मंडल के कार्यालय को भेज दी गई है। वन विभाग में कुमाऊं मंडल के तीन हिस्से हैं जिसमें पश्चिमी वृत्त, दक्षिणी कुमाऊं व उत्तरीय कुमाऊं शामिल हैं। इनमें करीब 12 से ज्यादा वन प्रभाग हैं। इन वन प्रभाग में तैनात करीब 400 से ज्यादा रेंजर, फॉरेस्टर, फॉरेस्ट गार्ड, प्रशासनिक अधिकारी, क्लर्क के तबादले प्रस्तावित हैं। तबादला सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम क्षेत्रों में किया जाना है। तबादले का मुख्य आधार कर्मचारियों की सुगम और दुर्गम क्षेत्रों में की गई ड्यूटी का रिकॉर्ड होगा। कुमाऊं मंडल के सभी वन प्रभागों से मुख्य वन संरक्षक (कुमाऊं) डॉ. धीरज पांडे को इस संबंध में विस्तृत जानकारी भेजी जा चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें