हल्द्वानी स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने किया खेल अधिकारियों को सम्मानित
हल्द्वानी स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन में योगदान देने वाले खेल अधिकारियों को सम्मानित किया। संस्था अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि सभी ने मेहनत की है, जिसके कारण खिलाड़ी पदक तालिका...

हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन कराने पर हल्द्वानी स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को खेल अधिकारियों को सम्मानित किया। संस्था अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि खेल समारोह को संपन्न करवाने में सभी खेल अधिकारियों, विभाग के कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत की है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से पदक तालिका में सातवें स्थान पर आ गए हैं। इस दौरान प्रभारी उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, जिला खेल अधिकारी नैनीताल निर्मला पंत, जिला खेल अधिकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर जानकी कार्की, सहायक खेल अधिकारी वरुण बेलवाल, किशोर पाल, शुभांगिनी साह, श्याम भट्ट, मनीष वर्मा, दिनेश रावत, किरण मौर्य, पूनम मेहता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष मोहन बोरा, महासचिव गोपाल बेलवाल, वरिष्ठ खिलाड़ी पुत्तन लाल, मनोज जोशी, विमल शर्मा, अनूप थथोला, रमेश मेहरा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।