सामान ढोकर टुकटुक चालक खतरे में डाल रहे लोगों की जान
हल्द्वानी में टुकटुक चालक सवारी के साथ सामान ढोकर लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। मुख्य सड़क पर टुकटुक के पलटने की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन परिवहन और पुलिस विभाग कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस...
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीFri, 21 Feb 2025 12:15 PM

हल्द्वानी। शहर में टुकटुक का संचालन कर रहे चालक सवारी के साथ माल ढोकर लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। मुख्य सड़क पर सवारियों को बिठाकर सामान दो रहे टुकटुक संचालकों को परिवहन और पुलिस विभाग का ख़ौफ़ नहीं है। शहर में आए दिन टुकटुक पलटने की घटनाएं होने के बावजूद भी चालक सवारी बिठाकर सामान ढो रहे हैं। परिवहन और पुलिस विभाग की ओर से इन चालकों के खिलाफ करवाई करने में हो रही लापरवाही के चलते इन चालकों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।