Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsAjay Bhatt Inspects Jamrani Dam Project Progress Urges Completion by 2029

जमरानी बांध परियोजना के कार्यों में स्थानीय लोगों को दें रोजगार: भट्ट

निरीक्षण: - 15 जून तक गेहरा-अमृतपुर सड़क और अमिला पुल का निर्माण करें पूरा -

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSat, 10 May 2025 07:37 PM
share Share
Follow Us on
जमरानी बांध परियोजना के कार्यों में स्थानीय लोगों को दें रोजगार: भट्ट

हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। पूर्व कैबिनेट राज्यमंत्री और सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को जमरानी बांध परियोजना के लिए टनल क्षेत्र में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 जून तक गेहरा-अमृतपुर सड़क और अमिया में मोटर पुल का निर्माण प्रत्येक दशा में पूरा कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही उन्हें जमरानी बांध परिक्षेत्र में आ रहे स्थानीय लोगों को परियोजना में कार्य देकर रोजगार से जोड़ें। जमरानी बांध परिक्षेत्र में पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने बांध परियोजना से जुड़े अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर बांध निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए परियोजना के अधिकारियों व निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए की 2029 तक बांध परियोजना का कार्य पूरा करने को निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने बांध परियोजना क्षेत्र में आ रहे ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने अमिया गांव के निकट बनाए जा रहे मोटर पुल का निर्माण कार्य शीघ्र किए जाने, डेहरा गांव को भूस्खलन को रोके जाने, गांव में भूमि सुधार के कार्य कराए जाने और बांध परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाए जाने की मांग की रखी। इस मौके पर विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रशासक विकास खंड भीमताल हरीश बिष्ट, अनिल चनौतिया, मुकेश बेलवाल, एसडीएम नवाजिश खालिक समेत परियोजना व निर्माण एजेंसी से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। जून 2026 तक पूरा होगा दोनों टनलों का निर्माण परियोजना के महाप्रबंधक प्रशांत विश्नोई ने क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बांध निर्माण क्षेत्र में 2 टनलों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। अगले वर्ष जून 2026 तक टनल का कार्य पूर्ण हो जाएगा। उसके बाद नदी का डायवर्जन कर बांध का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जून 2029 तक इसका कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। बांध परियोजना से उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों सहित उत्तर प्रदेश के बरेली और रामपुर को भी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। झील परिक्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के साथ ही अवस्थापना सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें