Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsUttarakhand s Strict Land Law Amendment Approved Ashok Verma Thanks CM Dhami

सख्त भू-कानून पर मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया

उत्तराखंड में सख्त भू-कानून संशोधन विधेयक को मंजूरी मिली है। पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया और इसे ऐतिहासिक कदम बताया। यह कानून भूमाफिया पर कड़ाई से लगाम...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनFri, 21 Feb 2025 08:38 PM
share Share
Follow Us on
सख्त भू-कानून पर मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया

उत्तराखंड में सख्त भू-कानून संशोधन विधेयक को मंजूरी मिलने पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के व्यापक हित में मुख्यमंत्री धामी ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। यह कानून भूमाफिया पर कड़ाई से लगाम लगाने का काम करेगा और उत्तराखंड की जमीनों को बचाने में यह कानून कारगर साबित होगा। वर्मा ने कहा कि राज्य में लंबे समय से सख्त भू कानून को लेकर आवाज उठती आ रही है और अब जाकर उसकी सुनवाई हुई है। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ पलायन रुकेगा बल्कि यहां जमीन पर भविष्य की नई इबारत लिखी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें