Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsSoutheast Asia Officials Learn About India s Panchayati Raj System in Dehradun

दक्षिण पूर्व एशिया के अफसरों ने जानी पंचायती व्यवस्था

दक्षिण पूर्व एशिया, हिंद महासागर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों ने देहरादून जिला पंचायत कार्यालय में भारत की पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी ली। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनTue, 4 March 2025 06:27 PM
share Share
Follow Us on
दक्षिण पूर्व एशिया के अफसरों ने जानी पंचायती व्यवस्था

दक्षिण पूर्व एशिया, हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को देहरादून जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर भारत में पंचायती राज व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के सुशासन केंद्र की ओर से म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया, श्रीलंका, मॉरिशस, कीनिया, गाम्बिया और वियतनाम के 50 से अधिक प्रतिनिधियों को इसमें शामिल किया गया है। जिला पंचायत प्रशासक मधु चौहान ने उन्हें पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी दी। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार तिवारी, निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, राजेश बलूनी, अश्वनी बहुगुणा, अमर मुख्य अधिकारी गणेश कुमार भट्ट, अभियंता विरेंद्र गुसाईं, कर अधिकारी प्राची रावत समेत अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें