Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsRoadways Employees Launch Indefinite Protest Against Management s Arbitrary Actions

रोडवेज कर्मचारियों ने शुरू किया बेमियादी धरना

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ग्रामीण डिपो के कर्मचारियों ने आईएसबीटी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। कर्मचारियों ने डिपो प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया है और चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनFri, 21 Feb 2025 04:31 PM
share Share
Follow Us on
रोडवेज कर्मचारियों ने शुरू किया बेमियादी धरना

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ग्रामीण डिपो शाखा के कर्मचारियों ने आईएसबीटी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने डिपो प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया है। चेताया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। आक्रोशित कर्मचारियों का कहना है कि डिपो के अधिकारी मुख्यालय के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। ड्यूटी आवंटन में मनमानी की जा रही है। एक यूनियन के कर्मचारियों के दबाव में आकर काम किया जा रहा है। जिससे डिपो के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। कहा कि प्रबंधन से कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, जिस कारण मजबूरन धरना देने के लिए बाध्य होना पड़ा है। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष अतुल पोखरियाल, शाखा मंत्री महेश कुमार, विक्रांत खत्री, दिनेश सती, नरेश कुमार, अभिषेक हुसैन, आशीष सिंह आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें